H1 Title Text

06-01-2026

आईटीआई जोगिंदर नगर में नल जल मित्र योजना अंतर्गत जल वितरण संचालक (बैच–1) कन्वोकेशन समारोह आयोजित
आईटीआई जोगिंदर नगर में नल जल मित्र योजना के अंतर्गत जल वितरण संचालक (बैच–1) प्रशिक्षण कार्यक्रम का कन्वोकेशन समारोह दिनांक 6 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 माह (कुल 510 घंटे) की अवधि का रहा, जिसमें विद्यार्थियों को जल वितरण प्रणाली, रख-रखाव, मरम्मत, जल गुणवत्ता, उपभोक्ता सेवा एवं फील्ड कार्य से संबंधित तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण श्री रमेश चंद नेगी एवं श्री महेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री जीवन ठाकुर ने की। कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्य Er. नवीन कुमारीसहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री पी.सी. पालिया (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, HPPWD), श्री आर.सी. बर्था (सेवानिवृत्त पी.एस., HPSEB), श्री ज्ञान चंद (सेवानिवृत्त डीएसपी), श्री दलैर सिंह (अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस) तथा श्री ज्ञान चंद (प्रधान, ग्राम पंचायत भर्यारा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री जीवन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि नल जल मित्र योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्राचार्य Er. नवीन कुमारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं रोजगार क्षमता का विकास हुआ है, जिससे वे भविष्य में जल वितरण व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित कर सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समारोह का समापन किया गया।

Click To View Event Photos Click Here